Monday, September 1, 2008

विज्ञान कथा : विस्फोट

लीजिए आपकी सेवा में प्रस्तुत है आतंकवाद पर केन्द्रित एक विज्ञान कथा। आशा है आपको यह कहानी अवश्य पसंद आएगी।

आह, ...पानी। सीमा पर शत्रु सेना की गतिविधियों पर नज़र रखे कैप्टन रंजीत के कानों में ये शब्द पड़ते ही वे चौंक उठे। दुरबीन को आंखों के सामने से हटाते हुए वे आवाज़ की दिशा का अंदाज़ा लगाने लगे।

पा..नी। चंद क्षणों के अंतराल के पश्चात वही आवाज़ पुन: सुनाई पड़ी।

उस कम्पित स्वर की व्यथा पहचानने में कैप्टन को ज़रा भी देर न लगी। उन्होंने एक सिपाही को आदेश देते हुए कहा, जाकर देखो, वहां नीचे कौन है?”

हुक्म की तामील के विशेषज्ञ सिपाही ने तुरन्त आज्ञा का पालन किया। वह कश्मीर की पाक सीमा से लगी उस छोटी सी पहाड़ी से उतरकर इधरउधर देखते हुए सामने की ओर बढ़ चला। बादलों से घिरे होने के कारण उस समय दोपहर भी रात जैसी प्रतीत हो रही थी। पर उसकी सर्चलाईट से तेज़ आंखें उस समय भी झाडियों के आरपार देखने में पूर्णत: सक्षम थीं।

तीसरी बार जब उसने पानी की आवाज़ सुनकर श्रोत की ओर नज़र दौड़ाई, तो आश्चर्य से उसकी आंखें खुली की खुली रह गयीं। सामने लगभग दस फिट की दूरी पर एक कटा हुआ सिर पड़ा था। पानी की आवाज़ उसी के मुंह से आ रही थी। आश्चर्य और रहस्य की उस प्रतिमूर्ति को देखकर सिपाही का शरीर जड़ हो गया। उसकी समझ में नहीं आया कि वह क्या करे, क्या न करे।

क्या हुआ तेजसिंह?” आवाज सुनकर सिपाही ने जब पीछे मुड़कर देखा, तो दो सिपाहियों के साथ कैप्टन को अपने पीछे मौजूद पाया।

भय के कारण सिपाही के मुंह से कोई आवाज़ न निकली। उसने हाथ से इशारे से कैप्टन का ध्यान उस ओर आकृष्ट कराया। हौलेहौले कदम बढ़ाते हुए कैप्टन उस सिर के पास पहुंचे। उसे देखते ही वे चहक उठे, अरे, ये तो शाहिद है, मेरे बचपन का दोस्त। पर ये यहां... इस हालत में...?”

कैप्टन का दिमाग तेजी से घूमने लगा। शाहिद पिछले कई दिनों से गायब था। फिर अचानक यहां उसका सिर...? और वह भी बोलता हुआ...? कहीं किसी ने उसकी हत्या तो नहीं...? पर कौन कर सकता है ऐसा? यहां तो चारों ओर सेना का सख्त पहरा है। फिर ये सिर यहां कैसे आया? ...और ये सिर बोल कैसे रहा है? बिना धड़ के सिर भला कैसे बोल सकता है...? क्या उसका जिस्म भी यहीं कहीं आसपास...?

रंजीत की कुछ समझ में नहीं आ रहा था। रहस्य के चक्करदार घेरों में उनका दिमाग उलझ कर रह गया। जैसे चारों ओर से सवाल घेरते जा रहे हों और शत्रु के सामने कभी हार न मारने वाले कैप्टन उनके सामने अपने हथियार डालते जा रहे हों।

अपने इस महारथी को बुद्धि के मैदान में पिछड़ते देख, प्यासे की प्यास बुझाने के लिए जल देवता नन्हींनन्हीं बूदों के रूप में धरती पर अवतरित होने लगे।

शाहिद के मुंह में पनी की बूंदे पड़ते ही उसमें पुन: जान आ गयी। एक मुद्दत से प्यासी उसकी ज़बान पानी की बूंदों को जल्दीजल्दी गले के नीचे उतारने लगी। यह सब देखकर कैप्टन सहित तीनों सिपाही हैरान व परेशान थे। उनकी हैरानी के साथ ही साथ प्रतिपल बढ़ती जा रही थी, वर्षा की रफ्तार। और धीरेधीरे वह इतनी तेज़ हो गयी कि पानी में खड़े रहना मुश्किल हो गया। पर फिर भी सभी लोग अपनी जगह स्थिर खड़े थे। जैसे उनके ऊपर कोई जादू कर दिया गया हो।

पर यह क्या? तभी वहां पर एक हाथ और प्रकट हो गया। वातावरण में रहस्य की मात्रा बढ़ गयी। उपस्थित लोगों के चेहरों पर भय की परछाई स्पष्ट नज़र आने लगी।

फिर एक पैर, एक हाथ और प्रकट हुए। बिलकुल किसी जादू की तरह। जैसेजैसे जादू टूटता जा रहा था, अंगों की संख्या भी बढ़ती जा रही थी। अगले ही क्षण जिस्म का शेष भाग भी प्रकट हो गया। यानी की जादू पूरी तरह से टूट चुका था। और इसका सारा श्रेय जाता था मूसलाधार बरसात को। शाहिद को सहीसलामत देखकर चारों लोगों की जान में जान आयी। कैप्टन रंजीत को यह समझते देर न लगी कि यह शाहिद के किसी नए आविष्कार का ही कमाल है।

इसकी हालत बहुत खराब है। जल्दी से इसे लेकर बैरक में चलो। कैप्टन ने सैनिकों को आदेश दिया। तीनों सैनिकों ने झटपट शाहिद को उठाया और कैप्टन के साथ वापस लौट पड़े।

बैरेक के पास ही टेंट से घिरा हुआ एक सैनिक अस्पताल था, जो समयकुसमय सैनिकों के काम आता था। डॉक्टर ने शाहिद के नीले पड़ते शरीर को देखकर यह स्पष्ट कर दिया कि इनके शरीर में किसी तेज़ जहर का प्रवेश हो चुका है। अब इन्हें बचाना नामुमकिन है। हां, इस बात के लिए प्रयत्न किया जा सकता है कि इन्हें अधिक के अधिक समय तक जीवित रखा जा सके।

अपने बचपन के दोस्त शाहिद के बारे में सोचतेसोचते कैप्टन रंजीत टेंट से बाहर निकल कर एक कुर्सी पर बैठ गये। शाहिद की जिन्दगी की तमाम घटनाएं किसी फिल्म की रील की तरह उनकी आंखों के सामने घूमने लगीं।

कैप्टन रंजीत और शाहिद कश्मीर के डोडा जिले के रहने वाले हैं। एक ही मुहल्ले में दोनों के आसपास घर थे। दोनों लोगों में बचपन से ही दोस्ती थी। वे लोग साथ खेलते और साथ ही पढ़ते थे। यही कारण था कि अनजाने में लोग उन्हें भाईभाई समझने की गलती कर बैठते थे।

शाहिद जब चार वर्ष का था, तभी एक बम विस्फोट में उसके पिता की मृत्यु हो गयी थी। उसकी मां ने उसे और उसकी छोटी बहन को किसी तरह लिखाया–पढ़ाया। वह शुरू से ही पढ़ने में बहुत तेज था। विज्ञान हमेशा उसका प्रिय विषय रहा, जिसका प्रमाण उसने दसवीं की परीक्षा में पिच्चानबे प्रतिशत अंक ला कर दिया।

मां, बहन के प्यार और पढ़ाई की लगन के कारण वह अपने पिता की मौत को जल्दी ही भूल गया। पर जैसे मुकद्दर से यह सब देखा न गया। एक दिन आंतकवादियों द्वारा छोड़ा गया एक रॉकेट उसके घर पर आ गिरा। उस विस्फोट ने उसके जीवन का बचाखुचा सुकून भी छीन लिया।

शाहिद उस समय किसी काम से बाज़ार गया था। लेकिन जब वह लौट कर आया, तो सन्न रह गया। मांबहन दोनों ही लोग हमेशाहमेशा के लिए सो चुके थे। वह अपने घर में एकदम अकेला रह गया। ऐसे मौके पर उसके चाचा ने उसे सहारा दिया। चाचा के पास रहकर ही उसने एम0एस0सी0 की पढ़ाई पूरी की।

पर मुकद्दर का खेल यहीं पर खत्म नहीं हुआ। शाहिद के चाचा की गिनती शहर के धन्ना सेठों में होती थी। आतंकवादियों ने उनसे 10 लाख रूपयों की मांग की। उन्होंने रूपया देने से साफ इनकार कर दिया। आतंकवादियों से उनकी बर्दाश्त नहीं हुई। एक दिन शाम के समय घात लगाकर उन्होंने उनका काम तमाम कर दिया। इस प्रकार शाहिद का अन्तिम सहारा भी हमेशा के लिए छिन गया।

अपने चाचा की मृत्यु को देखकर शाहिद बुरी तरह से हिल गया। उसने आतंकवादियों के उस गढ़ को नेस्तानाबूद करने का फैसला कर लिया, जहां पर उन्हें ट्रेन्ड किया जाता है।

शाहिद की इस प्रतिज्ञा को पूरी करने में उसके चाचा की दौलत ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया। उसने अपने चाचा की सम्पत्ति को बेच दिया और दिल्ली चला गया। वहां पर उसने एक मकान खरीदा और उसमें रिसर्च करने के लिए प्रयोगशाला की स्थापना की। उसके बाद वह अपने कार्य में जीजान से जुट गया। उसका लक्ष्य था एक अनोखा और महान आविष्कार।

सर, उन्हें होश आ गया है। एक सिपाही ने कैप्टन को सूचना दी। जैसे किसी ने उन्हें नींद से जगा दिया हो। वे बड़बड़ाए, किसे होश आ गया?” लेकिन अगले ही क्षण उन्हें सब कुछ याद आ गया। उन्होंने तुरन्त अपनी गल्ती सुधारी, हां, चलो मैं चलता हूं। और फिर वे अस्थायी अस्पताल की परिधि में दाखिल हो गये।

अस्पताल के बेड पर शाहिद शान्त भाव से लेटा हुआ था। उसके गौर वर्णीय जिस्म पर ज़हर की नीलिमा स्पष्ट रूप से देखी जा सकती थी।

यूं तो शाहिद ने अपनी जिन्दगी में कई विस्फोट देखे और सहे थे, पर अब उसे उस विस्फोट का इन्तज़ार था, जिसे देखकर उसकी जिन्दगी का विस्फोट सार्थक होना था। पर जिन्दगी का विस्फोट कहीं उस विस्फोट से पहले न हो जाए, इसके लिए वह प्रतिपल अपने आप से जूझ रहा था।

सर, इनके शरीर में ज़हर फैल चुका है। मेरी समझ में तो यह ही नहीं आ रहा कि ये अभी तक जिन्दा कैसे हैं ?” डॉक्टर ने धीरे से अपनी बात कही, पर, ये ज्यादा देर तक जिन्दा नहीं रह सकते। इसलिए आपको इनसे जो कुछ भी... कहते हुए उसने अपनी बात अधूरी छोड़ दी।

ठीक है, आप चिन्ता न करें। मैं देखता हूं। कैप्टन मुस्कराए।

ओह, रंजीत तुम ?” कैप्टन रंजीत को देखकर शाहिद के होंठ धीरे से हिले, ये बताओ टाइम क्या हुआ है?”

6.20... पर क्यों, क्या हुआ ?”

ओह, अभी दस मिनट और सब्र करना है?” शाहिद ने निराशा में भरकर एक लम्बी सांस ली।

10 मिनट? इसका क्या मतलब है? तुम यहां कैसे पहुंचे? और तुम्हारा ये हाल कैसे हुआ?” कैप्टन ने एक ही सांस में कई सवाल पूछ डाले।

अपनी उखड़ी सांसों को संभालने का प्रयास करते हुए शाहिद बोला, रंजीत, मैंने अपना बदला ले लिया है। मेरा मिशन पूरा हुआ।

बदला? मिशन? तुम क्या कह रहे हो?” कैप्टन रंजीत कुछ समझ नहीं पाए।

मुझे और मेरे जैसे तमाम परिवारों को तबाह करने वाले आतंकवादियों का गढ़ कुछ समय बाद तबाह होने वाला है। चोरी से बनाए गये वे सभी अड्डे बमों के विस्फोट से इस कदर बरबाद हो जाएंगे कि किसी और को तबाह करने के लायक नहीं रहेंगे।

कहतेकहते शाहिद का मुंह क्रोध से लाल हो गया। कैप्टन रंजीत अपलक शाहिद की बातें सुन रहे थे। शाहिद ने कुछ देर रूक कर अपनी बात पुन: आगे बढ़ाई, तुम्हें मालूम होगा रंजीत, मैं एक आविष्कार करना चाहता था...

हां, मैंने सुना तो था। लेकिन वह आविष्कार क्या था ?”

थोड़ा सब्र करो रंजीत। मरने से पहले मैं तुम्हें सब कुछ बताऊंगा...

तुम ठीक हो जाओगे शाहिद... रंजीत ने उसे दिलासा दिया।

शाहिद धीरे से हंसा, मैं जानता हूं कि मेरे शरीर में ज़हर अंदर तक समा चुका है और इसका कोई इलाज नहीं है। यह मेरे आविष्कार की ही देन है।

कैसा आविष्कार...?”

देश के दुश्मनों से बदला लेने के लिए मैं एक ऐसा पदार्थ बनाना चाहता था, जो प्रकाश को पूरी तरह से सोख ले। ऐसे पदार्थ को जिस सतह पर लगा दिया जाए, वह पूरी तरह से अदृश्य हो जाएगी। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मैंने दिन–रात एक कर दिए। इस काम में पूरे दस साल लग गये...।

शाहिद लगातार बोलता जा रहा था। न जाने कहां से उसमें इतनी शक्ति आ गयी थी। शायद उसकी आत्मशक्ति ही थी, जो उसे अभी तक जिन्दा रखे हुए थी।

दस साल की मेहनत के बाद मुझे सफलता मिली दो समस्थानिकों और दो सम्भारिकों को बहुत ऊंचे ताप पर संलयित करके मैं वह पदार्थ बनाने में सफल हो गया। लेकिन परीक्षण के दौरान मुझे यह पता चला कि वह ज़हरीला हो गया है। शरीर की त्वचा के संपर्क में आते ही वह उसकी कोशिकाओं को नष्ट करने लगता है। हालांकि वह पानी के द्वारा आसानी से छूट जाता था, लेकिन पानी के साथ मिलकर वह एक विष में बदल जाता है। वही विष इस समय मेरे रोमरोम में समाया हुआ है।

अपनी टूट रही सांसों की डोर को थामने के लिए शाहिद एक पल रूका। फिर उसने अपनी बात आगे बढ़ाई, यह जानने के बाद भी कि उस पदार्थ को अपने शरीर पर लगाना मौत को दावत देने के समान है, मैंने देश के दुश्मनों से बदला लेने के लिए उसे लगाना मंजूर कर लिया। मुझे गर्व है कि मैं अपना मिशन पूरा करने में सफल रहा। अब..., कुछ ही समय बाद वे सब तबाह हो जाएंगे। ...लेकिन अफसोस, मैं उन्हें बरबाद होते हुए देख नहीं सकूंगा...।

एकाएक रंजीत को कुछ ख्याल आया। वे शाहिद की बात काटकर बीच में ही बोल पड़े, ...लेकिन तुम्हें वे बम कहां से मिले और तुम आतंकवादियों के अड्डे तक कैसे पहुंचे?”

इससे पहले कि शाहिद उनकी बात का कोई जवाब देता, कहीं दूर एक जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट से निकली ऊर्जा से सारा आसमान रोशनी में नहा गया। रोशनी की उस चमक को देखकर शाहिद के चेहरे पर मुस्कान फैल गयी। उसका चेहरा गुलाब की तरह खिल उठा। विस्फोट की स्थिति का अंदाज़ा लगाने के लिए कैप्टन रंजीत टेंट से बाहर निकले।

पहले विस्फोट की कौंध अभी शांत भी न होने पाई थी कि एक अन्य विस्फोट से आसमान गूंज उठा। वह विस्फोट भी पहले वाले की तरह ही जबरदस्त और भयानक था। फिर तीसरा, चौथा और पांचवां। उनकी आवाज़ सुनकर ज़मीन ही नहीं, आसमान भी थर्रा उठा।

लेकिन कुछ क्षणों के बाद सब कुछ शांत हो गया और फिर से चारों ओर सन्नाटा छा गया। अंधेरे की गहरी चादर में लिपटा मौत सा सन्नाटा।

रंजीत के चेहरे पर एक अनचाही मुस्‍कान रेंग गयी पर यह समय उस खुशी को व्यक्त करने का नहीं था। वे जल्दी से शाहिद के पास जा पहुंचे। उन्होंने अपना प्रश्न पुन: दोहराया, शाहिद, तुम्हें वे बम कहां से मिले थे?”

पर शाहिद वहां था कहां? जीवन के अन्तिम विस्फोट ने हमेशाहमेशा के लिए उसके दु:खों का अंत कर दिया था।

-ज़ाकिर अली रजनीश

Sunday, July 27, 2008

Sci Fi Movies from Bollywood !

A still from Love Story -2050:courtesy-Now Running
We have just concluded a lively discussion on Yahoo Indian Science Fiction Group on Indian si fi movies.You could access the link and read yourself.

I only knew that there are only a very few movies which could be nominated under the scifi category ;I was surprised to know that there are many .

Er.Bimal Shrivastava and Dr.C.M. Nautiyal ,both renowned science communicators knew much more about the subject and upgraded my already meagre knowledge on Indian Movies.

I am tempted to quote here both these authorities .See what they say on it.


"While several books/ stories from classic literature of several Indian languages, especially of Hindi and Bangala, have been turned into films, hardly any Indian movie qualifies to be a real Sci- Fi. The first Indian movie (in Hindi) which had some element of Sci-Fi in it was Wahan ke Log (people from there) and included visitors from Mars in its story. It was made in 1967 by Nisar Ahmad Ansari with a good star cast but the film sank. Naturally, then there was a lull.
After more than 3 decades came Koi Mil Gaya (a main stream Hindi block- buster) which talked of attempts to communicate with ET and visit of a solar energy- dependent creatures from outside the earth. In between, there had been several television serials but no films. However, things seem to be changing now with about 6 films on floor, all claimed to be science fiction . These are main stream movies with one of them having the highest budget (US $ 25 million) to date for a Hindi movie. However, it is pre- mature to say whether these are going to be real science fiction, science fantasy or just fantasy with gizmos. "
Reference:

And now see what Er.Bimal Shrivastavaa shares with us on the issue:

Well I can add a few more films that had been produced in past and which could be termed as Sc-fi.The one which I remember was in 1956 or 57 named as "Mr. X" starred by Ashok Kumar and perhaps Nalini Jaywant. The film was based on the story of a Professor trying to develop the medicine of Cancer, inadvertently produces a chemical that makes a man to disappear. It was a successful and highly popular film because of its good story and very good & super hit songs. Subsequently a lot many sequels were made on similar topics e.g. "Mr. X in Bombay".Some more Sc-fi films were made on the topics of space travel (e.g. "Rocket Girl", where the Hero & Heroine try to go to Moon by a Rocket). However, none of the films could earn success.[Bimal ]

Trust you shall find the whole discussion informative and interesting.

Monday, July 7, 2008

"Love Story 2050"-A Sci Fi from Bollywood ,India

This Bollywood romance movie is based on the fictitious device of time machine for lengthening the plot and is being seen all over India.It recreates a futuristic Mumbai city of 2050 complete with flying cars, androids and breathtaking airborne fight sequences. Appealing special effects entail a robot teddy bear that runs errands for the heroine.
We already had some very really entertaining and so called sf movies like 'Krrish' and 'Koi Mil Gaya' having the elements of sci-fi.Even earlier we had Mr.India which unexploited the fantasy of invisibility to woo audience to cinema halls.It was a box office hit film .

But initial response from film goers is not encouraging .Though I have not seen movie myself but the comments which are incessantly pouring in discourage me to see the movie.

According to some it is a ridiculous and childish effort to ape the Hollywood's sci fi movies .

If interested you could access the following link.

http://in.reuters.com/article/bollywoodNews/idINIndia-34377220080704

Tuesday, June 10, 2008

'Indiana Jones and the Kingdom of the Crystal Skull' arrives in India

This film by Steven Spielberg is attracting student audience in Varanasi-a city of huge tourist attraction in India.In midst of their summer vacation the college film goers are thronging to enjoy the mega visual effects of the film and satiating their taste buds with Macdonald's cosmopolitan burgers during interval just to find if they really taste different.Spielberg and Macdonald's products both at one place and simultaneously -a synergistic bonanza indeed ! Isn't it ?
The film which I saw today is a real 'chu chu kaa murabaa' [an amalgam of the sort]with horror,adventure,mythology and toppings of a bit of sf of course at last .
Some scenes are really superb-a mushroom cloud for example and the grandiose take off of an alien ship.

The story is about some knowledge hungry aliens who in their thirst of never satiating newer knowledge arrive in the prehistory of earth.

And then there follows a lot of dhoom dhadakaa , hullabaloo while a team of Russian eccentrics led by a psychic lady and an equally crazy Americans arrives on the scene and play hide and seek to amuse the audience.
Moral of the story:
An age old adage,lust for knowledge is sin and lust for more knowledge is
even a greater sin.
Recommended,for college goers.

Sunday, June 1, 2008

Those 'first ' Indian SF stories !

Do you know for certain which is the first Indian sf story ?
Confused ? Quite genuinely so !Because the question is not put here in right perspetive,it would have been more precise to add 'in which language' too to help out retrieving some immediate answers.
The first Indian sf -'the westerns style-modern' one was written in Hindi as a serial during 1884-88 by Ambika Dutt Vyas entitled 'the starnge tale-[Aaschary Vrittant] ,published in a magazine -'Peeyush Pravah' from Madhy Pradesh.Influenced perhaps by the Jules Verne's story ,'Journey to the center of the earth' it presented a very interesting,captivating saga of a Gopinath,the main protagonist who took the breathtaking adventurous journey underneath the earth.
Though influenced seemingly by a western stuff the story was an original effort in style and presentation vis a vis to contemporary short story writings in Hindi .
Another story which caught attention of the genre connoisseur's was written by an icon in Indian scientific world -J.C Bose -a Bengali jentleman and scientist of repute and was entitled 'Absconded Tempest'[Palatak toofan'-1896]which narrates a captivating story how a turbulent sea was calmed with even a minuscule thing- as ordinary as a drop of oil.The story bears a strange semblance with the 'chaos theory' propounded much later.A discussion on this strange semblance has already appeared on 'Science Fiction in India' .
SF writing in many other Indian languages seems to have been initiated much later.In Malayalam for instance sf writing appears to have been initiated since 1950,with the initiative taken by Keral Sastra Sahity Parishad-a most respected autonomous body of science popularization in India.
Similarly,Assamese language with its very laudable role and history in science writings stepped into the arena of sf writing in the late 1930's.
Kannada follows almost similar suite which is stated to be in sf writing since 1940's with the advent of Dr.Sadanand Nayak with his famous sf love story employing a plot on heart transplant.

In Marathi too though SF writing started late around 1910 with the publication of a translation of Verne's 'Men in the Moon' serialized in a magazine named 'Kerala Kokil' printed and published in Cochin,it enjoys a coveted -very rich contemporary status in sf writings in India.

In yet another prominent Indian Language ,Tamil the history of sf writing could be traced back to 1959,of course a very late beginning, in writings of a great poet[Mhakavi],C.Subramania Bhartiya whose story entitled ,'Kakkai Parliament[Parliament of the crows] has some sf elements.

It now appears that Hindi serial sf ,'The Aaschrya Vrittant -'A Strange Tale'[1884] definitely enjoys the status of first Indian sf story .
Having presented this account I am tempted to conclude that Hindi ,the lingua franca of India evidently took a leading role in sf writing but what is it's present scenario is altogether a different story -to be narrated at some other opportune time and space.