Tuesday, April 29, 2008

Mahabharata as science-fiction epic !

The writer Grant Morrison ("All Star Superman," "Final Crisis") along with film director Shekhar Kapur ("Elizabeth" and a comic writer for Virgin) and Sharad Devarajan (CEO of Virgin Comics) is on scripting an animated adaptation of the Mahabharata as science-fiction epic . Morrison said "I'm trying to convert Indian storytelling to a western style for people raised on movies, comics, and video games."
I have always maintained that the mythology and modern sf both have many things in common.But it depends a lot how the subject is treated /interpreted by the concerned stakeholders.
Mahabarata is a Sanskrit epic of ancient India possessing more than 74,000 verses, long prose passages, and about 1.8 million words making it one of the longest epic poems in the world.
Mahabarata being essentially a war story contains many images and ideas which keep it in the category of a great fantasy literature.Its a welcome idea to put the great Indian epic in an sf way but how the project is handled by the Morrison ,Shekhar Kapoor and Sharad Devrajan is any body's guess.Yet one more distortion in the name of eye-sf or some intelligible and concrete work remains a matter of conjecture.
More details are here .

विज्ञान कथा ऑर मिथकों पर कुछ स्फुट विचार

रेडिफ के अपने ब्लॉग ' विज्ञानकथा ' पर विज्ञान कथा ऑर मिथकों पर कुछ स्फुट विचार रखे थे जिन्हें यहाँ भी संहत रूप मे रख रहा हूँ .यह मेरी रूचि का विषय है जिस पर मुझे बहुत कुछ कहना है मगर कई बैठकों मे यह दास्तान पूरी होगी .........

अपने अंग्रेजी चिट्ठों में मैंने विज्ञान कथा के बारे मे अभी तक जो चर्चा की है उसके मुताबिक यह वह साहित्यिक विधा है जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी मे दिन दूनी, रात चौगुनी गति से हो रहे बदलावों के चलते हमारे समाज पर पड़ने वाले भावी प्रभावों का एक काल्पनिक चित्रण प्रस्तुत करती है .
जिन्हे मिथकों मे थोड़ी रुचि है उन्होने भविष्य पुराण जरूर पढा होगा .इसमे भी भविष्य के बारे मे काफी पूर्वानुमानों की झलक है .यह बताता है कि आगे चलकर एक कल्कि अवतार होगा जो बहुत आक्रामक होगा ,यह अवतार घोडे पर सवार होकर आततायियों का नाश /संहार कर डालेगा .रामचरित मानस मे उत्तर काण्ड में गोस्वामी तुलसी दास ने कलयुग का लोमहर्षक वर्णन किया है .मुझे जानकारी मिली है कि एक भविष्योत्तर पुराण भी है .आशय है कि हमारे पूर्वज मनीषियों ने आज की आधुनिक विज्ञान कथा की शैली के साहित्य का सृजन मनन करना शुरू कर दिया था .
आज भविष्य दर्शन के लिए विज्ञान कथा की शरण मे जाया जा सकता है लेकिन हमारे पुराणों मे बहुत कुछ ऐसा है जिससे आज के विज्ञान कथाकारों को कई नयी सूझ मिल सकती है .

विज्ञान कथाएं हमारे परिचित बिम्बों ,दृश्यों और जाने समझे सामजिक यथार्थों से अलग एक अन्चीन्हे परिदृश्य का सृजन करती हैं क्योंकि उनका विवेच्य अमूमन तौर पर भविष्य होता है -जो हमारे लिए अपरिचित ,अनदेखा रहता है .लेकिन मिथकों के स्वर्ग नरक से भी तो हम परिचित नही होते !जीवित रहते किसने उन्हें देखा है ?अब देखिये न कितने तरह के नरक बताये गए हैं -रौरव नरक ,कुम्भीपाक नरक आदि आदि जिन्हें सुन पढ़ कर भले ही हममे से कितनों की रूह काँप जाती हो मगर हमने उन्हें देखा तो नही है -ऐसे ही विज्ञान कथाओं का रचनाकार निस्सीम ब्रह्माण्ड के अनेक कल्पित ग्रहों उपग्रहों का चित्रण करता है जिन्हें हमने देखा नही है .गरज यह कि दोनों के दृश्य चित्रण से हमारा कोई साबका तो नही है पर यह कितना अद्भुत है कि पुराणकार की लेखनी पर हममे से अधिकांश लोग भरोसा करते हैं ,जबकि विज्ञान कथाकार के ऐसे ही वर्णनों को अधिकांश सुधी साहित्यिक जन दरकिनार कर जाते है .अर्थात अभी हिन्दी मे विज्ञान कथाओं को पुराणों जैसी विश्वसनीयता भी हासिल नही है जबकि वे पौराणिक वर्णनों से ज्यादा तर्कसम्मत हैं .हमे उन कारणों को तलाशना होगा कि हिन्दी मानस विज्ञान कथाओं से इतनी दूरी क्यों बनाए हुए है ?

हमारे पुराणों मे एक अद्भुत प्रसंग रामराज्य की संकल्पना का है ,जब मैंने आल्दुअस हक्सले की 'द ब्रेव न्यू वर्ल्ड ' पढी तो ऐसा लगा कि यह तो मात्र हमारे रामराज्य की संकल्पना का ही विस्तार मात्र है -यद्यपि विज्ञान कथाकारों ने उसे डिसटोपिया की श्रेणी मे रखा है ,यानी यूटोपिया के ठीक उलट 'द न्यू वर्ल्ड '[१९३८]मे परखनली शिशुओं की दुनिया का अद्भुत वर्णन है जहाँ लोग हर कीमत पर सुखानुभूति चाहते हैं -वहाँ मृत्यु एक आनंदानुभूति है -लोग सोमा नामक बटी खा खा कर दुनियावी परेशानियों से दूर हो सतत आनंद की दुनिया मे गोते लगाते है .वह एक थके हारे समाज के पलायनवादी गतिविधियों का लेखा जोखा है .ये मिथकीय संकल्पनाएँ ऐसी हैं जो विज्ञान कथाओं की प्रकृति और प्रवृति के सर्वथा अनुरूप हैं .जबकि रामराज्य की हमारी संकल्पना मे सुखानुभूति सहज है सभी स्वतः संतुष्ट हैं ,आनंदित है -किसी को भी 'दैहिक दैविक , भौतिक ' किसी किस्म का कोई दुःख नही है -सब कुछ सहज सामान्य है .आप रामचरित मानस मे रामराज्य प्रसंग और ब्रेव न्यू वर्ल्ड ख़ुद पढ़ कर देंखे कि चिंतन के स्तर पर कैसे दोनों कृतियों मे अद्भुत साम्य है .एक दूसरा मामला ब्रह्मांड चिंतन का है जिसमे हमारी ऋषि प्रज्ञा आज के विज्ञान कथाकारों के चिंतन से कही भी कम नही लगती .कोई काकभुसुन्डी के भगवान राम के मुहँ मे प्रवेश के पश्चात ब्रह्मांड दर्शन का प्रसंग ध्यान से पढ़ तो ले -यह एक अद्भुत रूपक ही भारतीय वान्ग्मयों की चिंतन की विराटता को विश्व फलक पर स्थापित कर देने मे पूर्णतया क्षम है .यह तो देखिये कि उक्त रूपक मे प्रति ब्रह्मांड तक की चर्चा है -अनगिनत ब्रह्माण्ड तो खैर है हीं .और प्रत्येक ब्रह्माण्ड के प्राणी भी किसिम किसिम के हैं पर भगवान् राम हर जगहं समान हैं उनमे कोई फर्क नही है .कुछ और उदारहण आगे भी .......

Saturday, April 5, 2008

Science Communication through science fiction

Science Communication through science fiction in India: Issues and Perspectives

[Abstract only ]

Science fiction is all about imagining the future. It is said to be the branch of literature which is concerned with the man’s response towards the impacts of science and technology on the future of mankind. The pace with which technology is altering the ways of our lives it appears that we are going to have a world of tomorrow very changed and different from our today’s world. Science fiction writers have the capability to foresee that future very well in advance. Jules Verne, the celebrated French writer of last century had such a prophetic vision and predicted the man's victory over MOON as early as in 1830’s.

It’s not that predicting the future is man's pursuit of any recent origin. Our many scriptures are full of such references. In mythological descriptions an aircraft ‘ PUSPAK VIMAN’ have been shown to have an endless capacity/facility to accommodate any passenger even at last moment of departure and is also depicted to be an emotional entity. Likewise ‘SUDARSHAN CHAKRA’, comes back to lord Krishna’s hand after killing the enemies and ‘MAYA YUDDH’ appears to be a kind of simulated /projected virtual war as in today’s parlance where it is felt only that a war is in progress but nothing happens in reality. These are just a few examples in point. MYTHOLOGY AND SCI FI BOTH APPEARS ANALOGOUS IN CONTENT AND NATURE! Ursula Le Guinn, a prominent SF writer of America has aptly called mythology as ‘contemporary science fiction’.
Our ancestors imagined all such queer and interesting things at par with today’s SF writers but because the required technology was not available in ancient times many of their predictions could not have been realized in contemporary times MAY BE WE DONT HAVE TO WAIT FOR LONG! INTELLIGENT MACHINES ARE ALREADY HERE AND MANY MORE INVENTIONS ARE IN OFFING. We must salute to wisdom of our ancestor’s imaginative power!

Besides, sf could also play a vital role in popularizing basic sciences and a way of scientific thinking amongst Indian masses. Experiments have proved that sf works as an effective learning device especially amongst school children and neo-literates. Many subject specific sf stories when told to students earlier to teaching them any particular science subject elicited in them more interest and dedication towards that particular subjects.


Sunday, February 24, 2008

रचनात्मक विधाओं द्वारा विज्ञान संचार

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एन.सी.एस.टी.सी.), “विज्ञान तकनीक एण्ड डेवलेपमेन्ट इनीशियेटिव (स्टाड) तथा भारतीय विज्ञान लेखक संघ (इस्वा) द्वारा उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में 20-23 फरवरी को “रचनात्मक विधाओं द्वारा विज्ञान संचार” विषयक चार दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्टी का आयोजन किया गया। होटल मधुबन में आयोजित इस संगोष्ठी में देश भर के ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों, विज्ञान संचारकों, विज्ञान लेखकों और कथाकारों के अतिरिक्त विभिन्न विश्वविद्यालयों के जनसंचार व विज्ञान संचार विभागों के अध्यक्षों एवं विद्यार्थियों ने उक्त विषय पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत किये।
महामहिम राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी ने दीप जलाकर समारोह का उदघाटन किया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख वक्ताओं में संगोष्ठी के संयोजक और राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी संचार परिषद के निदेशक डा0 मनोज पटैरिया, वैज्ञानिक एवं अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक प्रो0 श्रीकृष्ण जोशी, एयर मार्शल विश्व मोहन तिवारी, इस्वा के पूर्व अध्यक्ष प्रो0 धीरेन्द्र शर्मा, प्रख्यात कवि डा0 दिविक रमेश, बाल भवन, दिल्ली की पूर्व निदेशिका डा0 मधु पंत, वैज्ञानिक श्री एल0डी0 काला, साइंस रिपोर्टर की सहायक संपादिका श्रीमती विनीता सिंघल विज्ञान कथाकार श्री जीशान हैदर जैदी एवं श्री इरफान हयूमन आदि के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।
इस अवसर पर लेखक जाकिर अली "रजनीश" द्वारा प्रस्तुत शोधपत्र "विज्ञान कथाओं द्वारा विज्ञान संचार" को श्रेष्ठ शोधपत्र के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार वैज्ञानिक एवं अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक प्रो0 श्रीकृष्ण जोशी ने प्रदान किया। इन पंक्तियों के लेखक ने अपने उदबोधन में उपरोक्त विषयक शोधपत्र के वाचन के साथ-साथ "साइंस फिक्शन इन इंडिया" "रवि रतलामी का हिन्दी ब्लॉग", "उन्मुक्त", "ई-पंडित", "सारथी", "हिन्द युग्म" आदि द्वारा विज्ञान एवं टेक्नालॉजी के प्रचार-प्रसार के लिए किये जा रहे विशेष प्रयासों की भी चर्चा की। अन्य वक्ताओं ने भी ब्लॉग की बढती लोकप्रियता पर प्रसन्नता व्यक्त की और विज्ञान संचार के लिए उसके उपयोग पर बल दिया।

Thursday, February 21, 2008

मनचाही संतान

मित्रों ,मेरी यह विज्ञान कथा नवनीत के ताजे ,फरवरी ,०८ अंक मे छपी है ,आप की सेवा मे प्रस्तुत है - मनचाही संतान
``हैलो, मैं डॉ0 आशुतोष निगम बोल रहा हूँ , क्या यह जेनटिक कम्पनी का मुख्यालय है ? ´´
``जी हाँ , मैं आपकी क्या सेवा कर सकती हूँ ?´´ उधर से एक सुरीली आवाज सुनायी पड़ी।
``मुझे कम्पनी के इंजीनियर मिस्टर आनन्द मुखर्जी से एपाइन्टमेंट चाहिए´´, डॉ0 निगम ने संयत स्वरों में जवाब दिया।
``होल्ड आन सर´´
डॉ0 निगम को उन चन्द लम्हों का इन्तजार ऐसा लगा जैसे सदियां गुजर गयी हैं। उनका धैर्य बस टूटने ही वाला था कि फिर वही सुरीली आवाज फोन पर गूंज उठी।
``आज ही शाम को चार बजे सर।´´
``ऑ के ´´ डॉ0 निगम ने उत्साह के साथ कहा और फोन का स्विच ऑफ कर दिया। कुछ पल वे किंकर्तव्यविमूढ़ से रहे फिर विजियोफोन के एक नम्बर पर उंगली से हल्का सा स्पर्श किया। सामने स्क्रीन पर एक महिला की तस्वीर उभर आयी। यह महिला और कोई नहीं डॉ0 निगम की ही पत्नी श्रीमती मधुरिमा निगम थीं.
``मधुरिमा, मैंने जेनटिक इंजीनियर डॉ0 आनन्द से एपाइंटमेंट ले लिया है। आज ही शाम का चार बजे मैं तुम्हें भी साथ लेकर चलूँगा ´´
``नहीं, आप आप अकेले ही जाइये मैं आपके साथ नहीं जा पाऊँगी , मुझे अपनी पेटिंग का अधूरा काम आज ही पूरा करना है .. कल से ही प्रदर्शनी शुरू होने वाली है, जिसमें मैंने अपनी एक ताजातरीन पेंटिंग डिस्प्ले करने का वायदा कर रखा है ऑर फिर आपके एकल निर्णय में मैं भागीदार नही हूँ ,´´ आपको एक शल्य चिकित्सक पुत्र चाहिए, मुझे कलात्मक अभिरूचि की सन्तान, चाहे वह लड़का हो या लड़की मेरे लिए एक समान है´´ श्रीमती मधुरिमा की आवाज सहसा आक्रोश से भर उठी थी और विजियोफोन के स्क्रीन पर उनके तमतमाये हुए चेहरे की लालिमा साफ दिख रही थी।
``ओह! मधु डियर, तुम फिर शुरू हो गयी ... आज अन्तिम तौर पर हमने सुबह यह निर्णय लिया था कि हमारी सन्तान एक शल्य चिकित्सक ही होगी ´´
``मै फिर कहूंगी कि यह आपका अपना निर्णय है, मेरी सहमति न होने के बावजूद भी मैंने आपको अन्तिम निर्णय लेने का अधिकार दे दिया था। मुझे क्या ....मुझे कोई बच्चा थोड़े ही जनना है, वह मेरे पेट में भी तो नहीं पलेगा... मेरी एक डिम्ब कोशिका ही तो चाहिए, वह मैं दे दूंगी , उसके बाद आप जाने और आपका वह जेनटिक इंजीनियर ,इस विषय पर मुझे अब और डिस्टर्ब मत कीजिए ... प्लीज ... ``इसके पहले कि डॉ निगम कोई प्रतिक्रिया करते उधर से श्रीमती मधुरिमा ने सम्पर्क विच्छेद कर दिया था।
´ ****************
`` डॉ0 निगम! ये रहे विश्व के जाने माने शल्य चिकित्सों की वे स्टेम कोशिकायें, जिनसे मैंने उन जीन पैटर्न को अलग कर लिया है, जिनमें एक शल्य चिकित्सक की विशेषतायें जैसे उंगलियों की बनावट आदि, छुपी हुई है। एक शल्य चिकित्सक के दोनों हाथों की उंगलियों की बनावट, कारीगरी और उसकी त्रिविमीय दृष्टि के कुशल समंजन से ही जटिल से जटिल शल्य चिकित्सा भी आसान हो जाती है ... इन सारे गुणों के वाहक जीन आपके पुत्र में भ्रूणावस्था के दौरान ही प्रत्यारोपित कर दिये जायेगें, जिससे आपका पुत्र एक होनहार शल्य चिकित्सक बन सकेगा।´´ डॉ0 निगम की मुखमुद्रा बता रही थी कि वे डॉ0 मुखर्जी की तकरीर से काफी प्रभावित थे।
``मगर एक मुश्किल यह है डॉ0 ममुखर्जी कि मेरी पत्नी शल्य चिकित्सक के बजाय कलात्मक अभिरूचि ऑर वह भी एक पेन्टर को सन्तान के रूप में चुनना चाहती हैं अब भला आप ही बताइये कि इस देश में एक चित्रकार का भला क्या भविष्य है? सभी पाब्लो पिकासो.. राजा रवि वर्मा या नन्दलाल बोस तो नहीं हो सकते। मेरी पत्नी को ही देखिये, आधी से ज्यादा उम्र गुजर गयी है, अब जाकर एक चित्रकार के रूप में उनकी कुछ पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बन पायी है .. महज मान-सम्मान ही तो सब कुछ नहीं है, जीवन की तमाम भौतिक आवश्यकतायें भी तो हैं ... डॉ0 निगम भावातिरेक में बहक उठे थे कि तभी डॉ0 मुखर्जी ने उन्हे सायास रोका।
``डॉ0 निगम, यह आपका पारिवारिक मामला है, मुझे इससे कुछ लेना-देना नहीं है, मुझे तो बस आपकी पत्नी की एक डिम्ब कोशिका चाहिए । किराये की कोख यहाँ उपलब्ध है। मेरा आशय धाय माँ के रूप में वालिन्टयर से है, जिसकी व्यवस्था भी हमारी कम्पनी करती है ....हाँ , इसका पेमेन्ट आपको अलग से करना होगा और पूरे नौ महीने इसके गुजारे भत्ते की राशि भी आपको जमा करनी होगी। आखिर आपका सर्जन पुत्र उसकी कोख में ही तो पलेगा ।´´
``जी, जी, मैं सारा व्यय भार उठाने को तैयार हूँ , बस मुझे एक होनहार शल्य चिकित्सक पुत्र चाहिए ।´´ डॉ0 निगम की आवाज में अनुनय का आग्रह था। ``तो फिर ठीक है, काउन्टर पर निर्धारित धनराशि जमा कर दीजिये और भ्रूण आरोपण की तिथि भी वहीं से ले लीजिए ... आपके शुक्राणु और श्रीमती निगम की अण्ड कोशिका प्राप्त करने की तारीख भी आपको वहीं मिल जायेगी।´´ डॉ0 मुखर्जी ने अपनी रिस्ट वाच की ओर देखा जिसका अर्थ था कि डॉ0 निगम से उनके मुलाकात का समय पूरा हो चुका था।
****************
टेस्ट ट्यूब विधि से बाह्य निषेचन की प्रक्रिया यानि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन अब एक आम चिकित्सकीय घटना बन चुकी थी। लिहाजा डॉ0 निगम के वाई शुक्राणु और उनकी पत्नी मधुरिमा द्वारा दिये गये डिम्ब कोष के संयोग से जेनटेक कम्पनी की प्रयोगशाला में निषेचन की प्रक्रिया सहजता से पूरी कर ली गयी थी और आरिम्भक भ्रूणीय विकास के समय ही अतिसूक्ष्म इंजेक्शन प्रणाली से दुनिया के कई मशहूर शल्य चिकित्सकों के चुनिन्दा जीन भी भ्रूण में प्रविष्टि करा दिये गये थे। यह जैवीय रचना अब चिकित्सा विज्ञान के शब्दों में जेनेटिकली माडीफाइड आर्गैनिज्म का दर्जा पा चुकी थी। इसे एक धाय माँ के कोख की जरूरत थी ऑर वह भी यथा समय मुहैया करा दी गयी थी। भावी शिशु के धाय माँ की पहचान उजागर नहीं की गयी थी, किन्तु उसकी देखभाल और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी जेनटेक कम्पनी की थी। जेनटेक जैसी कइ दूसरी कम्पनियों की बदौलत किराये की कोख का व्यवसाय फूल-फल रहा था। गरीबी और भूख से बेहाल बेरोजगारों की विशाल फौज को विज्ञान की दुनिया का नया तोहफा मानो रास आ गया था। ऐसे मामलों में एक अनुबन्ध के जरिये दोनों पक्षों यानि कोखदाता और सन्तान के इच्छुक दम्पति एक दूसरे की पहचान से अनभिज्ञ रहते थे ताकि भविष्य में किसी तरह के सामाजिक, नैतिक या फिर कानूनी जटिलताओं से बचा सके। समय तेजी से बीत रहा था।
किराये की कोख में भ्रूण आरोपण के ठीक 276वें दिन डॉ0 निगम को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। प्रसव प्रक्रिया जेनटेक कम्पनी के एक गोपनीय कक्ष में सम्पन्न हुई थी। मा¡-बाप के जेनेटिक मेकअप से बच्चे के डी एन ऐ फिंगर प्रिंट के मिलान से पैतृकता की पुष्टि के बाद जेनटिक कम्पनी ने नवजात शिशु को निगम दम्पत्ति को सौंप दिया था। डॉ0 निगम के यहाँ समारोह सा माहौल था। लोगों की बधाइयों का तांता लगा हुआ था। डॉ0 निगम की भी खुशी का कोई पारावार नहीं .था ... उन्होंने नवजात का प्यारा सा नाम रखा था- मनस्वी। इनका दृढ़ विश्वास था कि आगे उनका यही पुत्र एक प्रख्यात शल्य चिकित्सक बनेगा और परिवार की प्रतिष्ठा में चार चाँद लगायेगा।
****************
``ललित कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक विशिष्ट पुरस्कार डॉ0 मनस्वी निगम को दिया जाता है। सभागार में समवेत करतल ध्वनि गूँज उठी जिसमें उद्घोषक के आगे के शब्द अनसुने रह गये। अगले ही पल डॉ0 मनस्वी निगम मंच पर विराजमान थे। उत्साहित दर्शकों की अहिर्नश, अनवरत तालियाँ मानों निर्णायक मंडल के निर्णय पर अपनी मुहर लगा रही थीं। पेशे से एक चिकित्सक होने के बावजूद डॉ0 निगम ने ललित कला के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बना ली थी ... अभी उनकी उम्र ही कितनी थी``जीवेत शरद: शतम´´ की आयु स्केल पर उनके जीवन का यह २५वां बसन्त ही तो था। पिछले ही वर्ष उन्हें शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में अभिनव शोध के लिए डाक्टरेट की उपाधि मिली थी। ऑर आज सहस्त्राब्दी चिकित्सा महाविद्यालय के ``एलुमिनी मीट´´ यानि पूर्व छात्र मिलन समारोह के अवसर पर ललित कला के एक पारखी के रुप में उन्हें सम्मानित किया जा रहा था। ..डॉ0 निगम ने उद्बोधन के औपचारिक आग्रह को सहज ही स्वीकार कर लिया था। प्रेक्षागृह की निस्तब्धता यह इंगित कर रही थी कि श्रोतागण उन्हें पूरी तन्मयता से सुनने को उद्यत थे। डॉ0 निगम भाव विह्वल हो उठे ...... उनके शब्द भावपूर्ण किन्तु संयत संबोधन में उनके मुहँ से नि:सृत एक-एक शब्द श्रोतागण ध्यान से सुन रहे थे .....
." आप शायद विश्वास न करें किन्तु मेरी अभी तक की जिन्दगी विडम्बनाओं से भरी रही है ... मेरे पिताजी का निर्णय था कि मैं चिकित्सा के क्षेत्र में ही अपने परिवार का नाम रोशन करूं , क्योंकि चिकित्सा ही मेरा पारम्परिक ऑर पारिवारिक व्यवसाय रहा है। मेरे स्वर्गवासी माता-पिता ने चिकित्सा को ही आजीविका के रूप में अपनाते हुए समाज की आजीवन सेवा की ... उनके वंश परम्परा में चिकित्सा सेवा का क्रम चलता रहे इसलिए मेरे जन्म से पहले ही उनहोंने मुझे चिकित्सक बनाने का संकल्प ले लिया था ...वे ``चिकित्सात पुण्यतमों न किंचित´´ अर्थ्हत चिकित्सा के समान दूसरा कोई पुण्य नहीं है, के पक्षधर थे ... ``डॉ0 निगम पल भर के लिए रूके, मेज से पानी का गिलास उठाया , शुष्क हो रहे गले को आर्द्र किया और फिर बोल पड़े,
``मेरे माता-पिता मुझे शल्य चिकित्सक के रूप में देख्ना चाहते थे, मेरी घोर अनिच्छा के बावजूद कला विषयों के बजाय मुझे प्राणीशास्त्र में दाखिला दिलाया गया। उफ्फ। मेढ़कों के चीर-फाड़ से शुरू हुई शल्य चिकित्सा का पाठ मेरे लिए बहुत पीड़ादायी था। कैंची और चिमटी के बजाय तूलिका-ब्रशों का संस्पर्श मेरी उंगलियों में नयी स्पूर्ति भर देता लेकिन मेरे पिता जी को तो मुझे शल्य चिकित्सक बनाने की धुन सवार थी। मुझे अच्छी कोचिंग दिलवाई गयी ..... मेडिकल इन्ट्रेन्स टेस्ट में मैं चुन भी लिया गया ऑर फिर इस मेडिकल कॉलेज में दाखिला हुआ। सेमेस्टरों और परीक्षाओं का दौर ...एम0बी0बी0एस0 ...एम0एस0 ऑर फिर इसी विश्वविद्यालय से शल्य चिकित्सा के ही नये पहलुओं पर मैंने पी-एच0डी0 भी कर ली ... लेकिन इस व्यस्त जीवनचर्या में भी मेरा अन्तर्मन रंगों के नित नये संयोजनों को ही संजोता रहता। मेरे इस अंकिंचन योगदान को सम्मान योग समझा गया ... मैं आभारी हूँ धन्यवाद।´´´ अन्तिम वाक्य तक आते-आते डॉ0 निगम का गला भर आया था। वे अतिशय भावुक हो उठे थे। एलुमिनी मीट के मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को छोड़कर कुछ अनमनस्क से वे घर लौट आये थे। घर में भी डॉ0 निगम का मन अशान्त सा बना रहा । चिकित्सा कर्म उनका पेशा था और चित्रकारिता उनका शौक। एक उनकी जीविका थी तो दूसरा मानो उनका जीवन। जीविका और जीवन के इस अंतर्द्वंद में बुरे फंसे थे डॉ0 निगम। अभी उनके कैरियर की यह शुरूआत भर थी ऑर चिकित्सा जैसी सम्भावनाओं से भरे पेशे को अलविदा करने का साहस वे नहीं जुटा पा रहे थे। उनके बुजुर्ग परिजनों और सहयोगियों ने उन्हें समझाया था कि महज कला के सहारे उनकी जीवन नैया पार नहीं लगने वाली हैं इसी उधेड़बुन और विचार मंथन में डॉ0 निगम की पलकें बोिझल हो उठी ....उन्हें निद्रा देवी ने अपने आगोश में ले लिया था।
****************
समय चक्र तेजी से घूम रहा था। डॉ0 मनस्वी निगम पेशे से तो चिकित्सक थे किन्तु उनकी ख्याति एक शल्य चिकित्सक के बजाय एक चित्रकार के रूप में उभर रही थी। शल्य चिकित्सा के अपने पुश्तैनी धन्धे का वे बस निर्वाह ही कर पा रहे थे। इसी दौरान वे अपनी एक चिकित्सक सहपाठी डॉ0 मानुषी से परिणय सूत्र में बंध गये थे। वेसे तो धन-वैभव और सम्पत्ति के विस्तार में डॉ0 निगम दूसरे चिकित्सकों की तुलना में काफी पिछड़ गये थे, किन्तु वे सन्तुष्ट थे। शल्य चिकित्सा से तो जैसे उन्होंने मुहँ ही मोड़ लिया था। उनका मन इस पेशे से उचट गया था। जिस कुशलता से उनकी उंगलिया रंगों की तूलिका संभालती थी, शल्य क्रिया के समय मानों वे बेदम हो जाती थीं। वैसे शल्य क्रिया में आज भी उनकी कोई सानी नहीं थी ऑर जटिल से भी जटिल शल्य क्रिया को वे जिस सहजता और कुशलता से अंजाम दे देते थे उनके प्रतिद्वन्द्वी तक भी उनकी प्रशंसा किये बिना नहीं रहते थे। किन्तु इस पुश्तैनी काम से उनका मन विरत सा हो गया था। कभी-कभी जब जीवन की इस विडम्बना भरी परिणति से उनका मन अवसाद से भर उठता तब उनकी सहचरी श्रीमती मानुषी उनको उत्साहित करतीं, उनका मनोबल बढ़ाती। फिर भी कुछ घटनायें ऐसी घटती कि डॉ0 मनस्वी को गहरा आघात लगता। अभी उसी दिन तो भारत के राष्ट्रपति को जब उन्होंने एक तैलचित्र भेंट करना चाहा था तो राष्ट्रपति ने उन्हें यह नसीहत दे डाली थी कि अच्छा होता वे एक चित्रकार के रूप में ही शिक्षित हुए होते, नाहक ही उन्हें डाक्टर बनाने पर एक गरीब देश का काफी पैसा बरबाद हुआ। इस घटना ने उन्हें मार्मिक चोट पहु¡चायी थी। किन्तु मानुषी की आत्मीयता और सतत् प्रोत्साहन ने जल्दी ही इस घाव को भर दिया था। उन्होंने अब चित्रकारिता को ही जीवन का ध्येय बना लिया था और इसी ध्येय की प्राप्ति में वे प्राणप्रण से जुट गये थे। शीघ्र ही राष्ट्रीय ऑर अन्तर्राष्ट्रीय स्तरों पर एक चित्रकार के रूप में उनकी पहचान बनने लगी थी और अब जब यूनेस्को ने भी ललित कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया तो भारत का भी नाम गौरव से ऊंचा उठ गया था। जीवन के प्रति अब तक के उनके सारे गिले-शिकवे दूर हो गये थे। आखिर वे अब एक अन्तर्राष्ट्रीय शिख्सयत जो बन गये थे।
***************
वह एक ऐसी ही सुरमई शाम थी जैसी कि डॉ0 मनस्वी ने अपनी एक पेिन्टग में उकेरी थी। डूबते हुए सूरज की शनै: शनै: धु¡धलाती लालिमा ऑर वृक्षों की अन्तहीन सी होती परछाईयाँ मानों कोई गुप्त सन्देश दे रही थी। अचानक ही डॉ0 निगम को अहसास हुआ कि यह सन्देश तो खुद उन्ही के लिए ही था। उनके जीवन का चालीसवां बसन्त पूरा होने को आया था ... प्रकृति मानों उन्हें एक सूक्षम संकेत दे रही थी। वंश-वृिद्ध का संकेत। जिसे समझने में उन्होंने देर नहीं की। वे तुरत-फरत विजियोफोन पर एक नम्बर डायल करने लगे। अगले ही पल मशहूर जेनटिक कम्पनी की एक नई शाखा जीनोमैक्स प्राइवेट लिमिटेड की रिसेप्शनिस्ट का सुन्दर चेहरा वीजियोफोन के स्क्रीन पर उभर आया था।
``यस प्लीज .....इट इज जीनोमैक्स .... ए सिस्टर कन्सर्न ऑफ प्रेस्टेजियस जेनटेक कम्पनी ...´´
``कृपया नोट करें, मुझे एक जेनेटिकली मॉडी फाइड चाइल्ड चाहिए ..... एक चित्रकार जिसकी उंगलियाँ रंगों की तूलिका को बखूबी साध सकें , वह संवेदनशील और प्रकृति प्रेमी हो ........
``ओ0के0 सर, आप हमारे संस्थान के डॉ0 नील से आज सांयकाल 6 बजे सम्पर्क कर सकते हैं ....´´
खुद अपने ही अतीत को सहसा भूल बैठे, डॉ0 मनस्वी निगम एक मनचाही सन्तान के लिए व्यग्र हो उठे थे ..... अतीत का एक और दुहराव आसन्न था।